Bihar Voter Enumeration 2025: भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इसमें प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। चुनावों में भागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत हैं। भारत में चुनाव आयोग समय समय पर मतदाता सूची (Electoral Roll) को अपडेट करता रहता हैं, ताकि सभी नागरिक को वोट का अधिकार मिले। Bihar Voter Enumeration 2025 एक अति महत्वपूर्ण अभियान हैं, जो भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया हैं जिसके तहत बिहार के सभी मतदाताओं को अपनी जानकारी सुधार करने और मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने का मौका मिलेगा। इस अभियान के तहत बिहार के सभी मतदाताओं को एक गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरना अनिवार्य हैं। इस लेख में आपको Bihar Voter Enumeration 2025 की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे जैसे प्रक्रिया, ज़रूरी दस्तावेज़, महत्वपूर्ण तारीख बताएंगे ताकि आप इस प्रकिया को आसानी से पूरा कर सकें।
Bihar Voter Enumeration 2025 इसी प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हैं – हर व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और गलत या पुराने नामों को हटाना ताकि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे।
Bihar Voter Enumeration 2025 क्यों ज़रूरी हैं?
Bihar Voter Enumeration 2025 का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और यह सुनिश्चित करना कि सभी नागरिक का अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र में शामिल हो। अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं हैं या गलत जानकारी दर्ज है, तो आप मतदान करने से वंचित रह जाएंगे। यह फॉर्म नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पुराने नाम को हटाना जो एक्जिट नहीं करते है। बिहार में यह प्रक्रिया 2025 में आयोजित की जा रही है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव और भविष्य के लोकसभा चुनाव के लिए सही मतदाता सूची तैयार की जा सके। यह अभियान निम्नलिखित कारणों से महत्वपूर्ण हैं:
- 18 वर्ष की आयु पूरे करने वाले नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जाएगा।
- मृत, डुप्लीकेट या स्थानांतरित व्यक्ति के नाम हटाया जाएगा।
- पता, नाम और अन्य जानकारी जो गलत दर्ज है उसे सुधार किया जाएगा।
- वोटर लिस्ट को साफ़ और सटीक जानकारी के साथ बनाया जाएगा।
- यह सुनिश्चित करता है कि आपका नाम उस निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद है।
Bihar Enumeration Form: Overview
Campaign Name | Special Summary Revision of Electoral Roll 2025 |
Form Name | Enumeration Form |
Organized By | Election Commission of India (ECI) |
Survey Period | 25 June 2025 to 26 July 2025 |
Draft List Release Date | 1 August 2025 |
Claim/ Objection Date | 1 August 2025 to 1 September 2025 |
Final List Release Date | 30 September 2025 |
Mode of Application | Online / Offline (through BLO- Booth Level Officer) |
2003 Voter List | View |
Online Form Link | Download |
Official Website | voters.eci.gov.in |
ज़रूरी तस्तावेज़
Bihar Voter Enumeration 2025 आपकी जन्म ताकिख, स्थान और अन्य शर्तों पर आधारित है। नीचे दिए गए विभिन्न श्रेणियां में आने वाले नागरिकों के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ हैं:
• 1 जनवरी 1987 से पूर्व जन्मे मतदाता
- जन्म तारीख और जन्म स्थान का प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, 10वीं/12थ का मार्कशीट, जन्म प्रणामपत्र (कोई एक जिससे जन्मतिथि प्रणाम हो)
• 1 जनवरी 1987 से 2 जनवरी 2004 के बीच जन्मे नागरिक
- स्वयं का जन्म प्रणाम
- माता और पिता में से किसी एक का जन्म प्रणाम
• 2 जनवरी 2004 के बाद जन्मे नागरिक
- अपना जन्म प्रणाम
- माता और पिता दोनों का जन्म प्रणाम
- माता या पिता में कोई भी अगर विदेशी नागरिक है, तो उनके बीजा और पासपोर्ट के प्रति
• भारत के बाहर जन्मे नागरिक
- भारतीय मिशन द्वारा जारी जन्म प्रणाम
- नागरिकता पंजीकरण प्रमाण पत्र
• दस्तावेज़ जैसे:
- निवास प्रमाण (राशन कार्ड, बिजली बिल आदि)
- केंद्रीय/ राज्य/कर्मचारी/पेंशनभोगी को निर्गत कोई पहचान पत्र
- बैंक/डाकघर/LIC/पीएसयू द्वारा भारत में 01.07.1987 से पूर्व निर्गत किया गया कोई भी प्रणाम/दस्तावेज़
- जन्म प्रणाम पत्र
- 10वीं/12वीं/ विश्विद्यालयों द्वारा निर्गत शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- सरकार द्वारा भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र
कौन –कौन भर सकता हैं गणना प्रपत्र
मतदाता गणना फॉर्म उन सभी मतदाताओं के लिए आवश्यक हैं जो हाल ही में 18 साल पुर्ण किए हो या पहले से वोटर लिस्ट में शामिल नाम या पता सुधार करना चाहते हैं।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया: BLO के माध्यम से
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत, सभी मतदाताओं को आपका नाम मतदाता सूची में सही करवाने और नया नाम जुड़वाने के लिए Enumeration Form भरना अनिवार्य हैं। इस प्रक्रिया में BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की माध्यम से फॉर्म भर सकते है। नीचे दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से आप अपना मतदाता Enumeration Form भर सकते हैं।
- आपके क्षेत्र के BLO 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 के बीच आपके घर प्री – प्रिंटेड इन्यूमेरेशन फॉर्म लेकर आयेंगे जिसमें आपकी कुछ कुछ जानकारी पहले से मौजूद रहेंगे।
- फॉर्म पर दिया गया जानकारी नाम, पता, EPIC नंबर, लिंग, जन्म तिथि अच्छे से मिल ले।
- फॉर्म में मांगा गया ज़रूरी दस्तावेज़ BLO को उपलब्ध करवाएं और फॉर्म अच्छे से भर लें।
- उसके BLO आपके द्वारा भरा हुआ फॉर्म को निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
Enumeration Form को आप ऑनलाइन के माध्यम से भरना चाहते है तो आपको कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- Bihar Voter Enumeration Form 2025 को ऑनलाइन भरने के लिए सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in के होम पेज पर जाए।
- होम पेज पर आने के बाद आपको Bihar Voter Enumeration के नीचे ही Fill Enumeration Form Online का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपको एक पॉप- अप दिखाई देगा, जिसपर आपसे कुछ डिटेल्स मांगा जाएगा जैसे EPIC नंबर या वोटर कार्ड से मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए और O.T.P वेरिफिकेशन करना होगा।
- उसके बाद आपको search के विकल्प पर अपना EPIC नंबर डाल कर सर्च करना होगा उसके बाद आपके जानकारी खुल जाएगा।
- उसी के नीचे आपको मतदाता गणना फॉर्म दिखेगा
- उस फॉर्म में मांगा गया दस्तावेज़ की जानकारी दर्ज करना होगा
- अंत में आपको जमा करें के विकल्प पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिल जाएगा जिसको आप नोट करके सुरक्षित रख लेना होगा।
निष्कर्ष
बिहार वोटर एन्यूमरेशन फॉर्म 2025 न केवल एक प्रिक्रिया है, बल्कि यह हर नागरिक को लोकतंत्र से जोड़ने का और अपने मन पसंद सरकार चुनने का सुनहरा मौका हैं। Enumeration Form से संबंधित सभी जानकारी को हम सही सही तरीके के साथ आप सभी के साथ साझा किए हैं। आपका आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है या वोटर लिस्ट में कोई त्रुटि है तो यह अभियान आपके लिए ज़रूरी है। Enumeration Form को सही तरीके और सही सही से भरे और समय से भरे ताकि आप आगामी चुनावों में मतदान कर सकें और लोकतंत्र का हिस्सा बन सकें।
Read Also –